
विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता के प्रसिद्ध और सुंदर स्मारकों में से एक है। इसका निर्माण १९०६ और १९२१ के बीच भारत में रानी विक्टोरिया के २५ वर्ष के शासन काल के पूरा होने के अवसर पर किया गया था। ... विक्टोरिया मेमोरियल भारत में ब्रिटिश राज की याद दिलाने वाला संभवतया सबसे भव्य भवन है।
वर्ष 1857 में सिपाहियों की बगावत के बाद ब्रिटिश सरकार ने देश के नियंत्रण का कार्य प्रत्यक्ष रूप से ले लिया और १८७६ में ब्रिटिश संसद ने विक्टोरिया को भारत की शासक घोषित किया। उनका कार्यकाल १९०१ में उनकी मृत्यु के साथ समाप्त हुआ।
यह विशाल सफेद संगमरमर से बना संग्रहालय राजस्थान के मकराना से लाए गए संगमरमर से निर्मित है और इसमें भारत पर शासन करने वाली ब्रिटिश राजशाही की अवधि के अवशेषों का एक बड़ा संग्रह रखा गया है। संग्रहालय का विशाल गुम्बद, चार सहायक, अष्टभुजी गुम्बदनुमा छतरियों से घिरा हुआ है, इसके ऊंचे खम्भे, छतें और गुम्बददार कोने वास्तुकला की भव्यता की कहानी कहते हैं।
यह मेमोरियल ३३८ फीट लंबे और २२ फीट चौड़े स्थान में निर्मित भवन के साथ ६४ एकड़ भूमि पर बनाया गया है।
लॉर्ड कर्जन, जो तत्कालीन भारतीय वायसराय थे, ने जनवरी १९०१ में महारानी विक्टोरिया की मृत्यु होने पर इसे जनता के लिए ''राजशाही'' स्मारक के रूप में रखने पर प्रश्न उठाया।
युवराज और भारत की जनता ने धन उगाही की उनकी इस अपील पर उदारता दिखाई तथा लॉर्ड कर्जन ने लोगों के स्वैच्छिक अंशदान से एक करोड़, पांच लाख रुपए (१,०५,००,००० रु.) की राशि से इस स्मारक की निर्माण की पूरी लागत जमा की।प्रिंस ऑफ वेल्स, किंग जॉर्ज पंचम, ने ४ जनवरी १९०६
को इसकी आधारशिला रखी तथा १९२१ में इसे औपचारिक रूप से जनता के लिए खोल दिया गया।
विक्टोरिया मेमोरियल भारतीय वास्तुकला के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इसका पूरा श्रेय लॉर्ड कर्जन को जाता है, जिन्होंने सर विलयम एमर्सन जैसे व्यक्तियों को चुना जो ब्रिटिश इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्किटेक्ट्स के अध्यक्ष थे और जिन्होंने अत्यंत प्रसिद्ध मेसर मार्टिन एण्ड कंपनी, कोलकाता के लिए भवन की संकल्पना और योजना बनाई तथा निर्माण का कार्य कराया।
- Full access to our public library
- Save favorite books
- Interact with authors
धन्यवाद

- < BEGINNING
- END >
-
DOWNLOAD
-
LIKE(1)
-
COMMENT()
-
SHARE
-
SAVE
-
BUY THIS BOOK
(from $2.99+) -
BUY THIS BOOK
(from $2.99+) - DOWNLOAD
- LIKE (1)
- COMMENT ()
- SHARE
- SAVE
- Report
-
BUY
-
LIKE(1)
-
COMMENT()
-
SHARE
- Excessive Violence
- Harassment
- Offensive Pictures
- Spelling & Grammar Errors
- Unfinished
- Other Problem

COMMENTS
Click 'X' to report any negative comments. Thanks!